Vaidehi Vandan

Held on 2nd May 2026, Saturday

Event Details

From inspiration to celebration - here's how Nirva Trust brings culture and art to life.

On the auspicious occasion of the holy birth anniversary of Goddess Sita, a cultural program is being organized by Nirva Trust, courtesy of Vishwa Hindu Parishad. To mark this celebration, a dignified poetic symposium (Kavi Goshti) will be held under the esteemed presidency of Ms. Pratibha Prasad 'Kumkum', Chairperson of the Chhandmalya Poet Pavilion. The event is scheduled for Saturday, May 2, 2026, starting at 4:00 PM at Tulsi Bhavan. Vishwa Hindu Parishad and Nirva Trust cordially invite you to attend; your gracious presence will greatly honor the occasion and help make this celebration truly successful and memorable. Jai Shree Ram.

Press Release

निर्वा ट्रस्ट द्वारा 'वैदेही वंदन' का भव्य आयोजन: माता सीता के जन्मोत्सव पर गूंजा राष्ट्र और सनातन का संदेश

जमशेदपुर: शहर के सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित निर्वा ट्रस्ट द्वारा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के सौजन्य से माता सीता जन्मोत्सव के पावन अवसर पर "वैदेही वंदन" कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को निर्वा ट्रस्ट ने दुर्गा वाहिनी के महिला सशक्तिकरण के आदर्शों से प्रेरित होकर पूरे उत्सव की रूपरेखा तैयार की थी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और काव्य रस से सजी शाम कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय वातावरण में हुई, जहाँ उभरते हुए कलाकारों ने अपने भजनों और सुरीली रचनाओं से श्रोतागणों को भाव-विभोर कर दिया। इसी कड़ी में छंदमाल्य कवि मंडपम के सहयोग से एक विशेष कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार आदरणीय प्रतिभा प्रसाद 'कुमकुम' ने की, जिनके सान्निध्य में कवियों ने अपनी लेखनी से माता सीता के आदर्शों को जीवंत कर दिया।

विशिष्ट अतिथियों का संबोधन और सनातन एकजुटता समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ साहित्यकार श्री बलविंदर सिंह जी उपस्थित रहे। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता, प्रांत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह, विभाग मंत्री श्री अरुण सिंह, जिला मंत्री श्री चंद्रिका भगत और छंदमाल्य कवि मंडपम की अध्यक्षा आदरणीय प्रतिभा प्रसाद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संघ के कार्यों और सेवा प्रकल्पों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई।

मंच का कुशल संचालन श्रीमती वंदना केसर भारती द्वारा किया गया। निर्वा ट्रस्ट के सचिव श्री ललित कुमार जी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र सम्मानित किया गया, निर्वा ट्रस्ट की ट्रस्टी श्री मति निर्मला देवी जी द्वारा सभी महिला अतिथियों का सम्मान कराया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने वक्तव्य में राष्ट्र निर्माण और सनातन धर्म के प्रति एकजुटता का आह्वान किया। वक्ताओं ने विशेष रूप से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

विजेताओं का सम्मान निर्वा ट्रस्ट द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस मंच पर सम्मानित किया गया:

"अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो" प्रतियोगिता: इसमें श्रीमती प्रतिमा कुमारी ने प्रथम, श्रीमती नीलम पेड़ीवाल ने द्वितीय और श्रीमती पद्मा प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

"राम मेरे आदर्श" प्रतियोगिता: इसमें श्री मनीष वंदन जी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। ट्रस्ट द्वारा सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

समापन और आभार कार्यक्रम के अंत में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने निर्वा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिसके बाद मंगलकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

भवदीय, मीडिया प्रभारी, निर्वा ट्रस्ट, जमशेदपुर।

Participation Details

We invite you to share your voice, your talent, and your spirit - join the collective experience at Nirva Trust.

WhatsApp

Click here

Location, Contact & Date

  • Date - May 2, 2026, Saturday.
  • Venue - Tulsi Bhavan, Jamshedpur.
  • Contact No. - 7488205840
  • Email - nirvatrust@gmail.com